Sunday 11 December 2011

Anna Hazare Jantar Mantar 11 December 2011


Anna Hazare real name Kisan Baburao Hazare किसन बाबुराव हजारे was born on 15 June 1937 is a social activist from Ralegan Siddhi, a village in Parner taluka of Ahmednagar district, Maharashtra India.

Read About :

Jan Lokpal Bill version 2.2 - English 

Jan Lokpal Bill version 2.2 - Hindi जन लोकपाल विधेयक संस्करण 2.2

Government Lokpal Bill Vs Jan Lokpal Bill: Comparative Chart


मजबूत लोकपाल की मांग पर अड़े अन्ना हजारे का एक दिन का सांकेतिक अनशन जारी है। जंतर-मंतर स्थित अन्‍ना हजारे के मंच से लोकपाल पर खुली बहस शुरू हो गई है। अरुण जेटली, शरद यादव, ए बी बर्धन, वृंदा करात, राम गोपाल यादव, सुखदेव सिंह ढींढसा मंच पर मौजूद हैं। इस बहस में राजनीतिक नेताओं को लोकपाल पर जनता के सामने अपना पक्ष रखने और लोगों को उनसे सवाल करने का मौका मिलेगा। टीम अन्‍ना ने कांग्रेस को भी इस बहस में शामिल होने का न्‍यौता दिया था लेकिन कांग्रेस ने मना कर दिया।
जंतर-मंतर स्थित मंच पर पहुंचने के बाद अन्‍ना ने सबसे पहले हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। जंतर-मंतर के मंच पर अन्‍ना के साथ चार और लोग अनशन पर बैठे हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, कुमार विश्‍वास और संजय सिंह शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल ने  कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया (विस्‍तार से पढ़ने के लिए रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें)।  टीम अन्‍ना की सदस्‍य किरण बेदी के अलावा शांति भूषण, प्रशांत भूषण, शमून काजमी और संजय सिंह और मेधा पाटेकर ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया।
अन्‍ना हजारे ने देशवासियों से अनशन की अपील की है। उनकी अपील पर दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, चंडीगढ़, हैदराबाद, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर समेत और कई शहरों में अन्ना समर्थकों का धरना जारी है। मुंबई में टैक्सीवालों ने अन्ना के समर्थन में उतरने का ऐलान किया है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home